कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन को कैसे रिकॉर्ड करे? Screen Recording Software

Computer or Laptop Screen Recording Software | कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन को कैसे रिकॉर्ड करे?

screen recorder microsoft screen recorder free download best free screen recorder free screen recorder windows 10 screen recorder for windows 7 free download full version icecream screen recorder free screen video recorder screen recorder online
नमस्कार! दोस्तों, आज इस वेबसाइट पर मैं आपको कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर के नाम बताने जा रहा हूं। जिनकी मदद से आप अपने कंप्यूटर के स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। अर्थात जो भी आप एक्टिविटी अपने लैपटॉप या फिर कंप्यूटर में करेंगे। वह सारी चीजों को आप एक वीडियो के रूप में रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

जब भी हम किसी को कोई चीज प्रेक्टिकल समझाना चाहते हैं। तो सबसे बेहतरीन तरीका यही है कि हम उस प्रैक्टिकल चीज को वीडियो रिकॉर्ड करके लोगों को बताये तो वह चीज उनको काफी आसानी से समझ में आ सकती है। इसलिए कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर एक ऐसा माध्यम है। जिसके जरिए आप अपने काम को काफी आसान बना सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं आखिर वह कौन-कौन से सॉफ्टवेयर है। जिनकी मदद से हम किसी भी कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर स्क्रीन की एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Bandicam कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर 

अगर मेरे खुद का एक्सपीरियंस की बात करें। तो Bandicam सॉफ्टवेयर का नाम में सबसे पहले लेना चाहूँगा।  क्योंकि यह सॉफ्टवेयर इतना अच्छा है कि इसको आप बहुत ही आसानी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी काफी अच्छी है। अगर गेम रिकॉर्डिंग की बात करें। तो यह सॉफ्टवेयर सबसे बेस्ट रहता है। अगर आप इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना चाहते हैं। तो यहां मैंने लिंक दे रखा है।
डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे!

 aTube Catcher कंप्यूटर स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर

दूसरे नंबर पर यह aTube Catcher सॉफ्टवेयर है। यह सॉफ्टवेयर पूरी तरह से फ्री है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से आप आसानी से किसी भी लेपटॉप या फिर कंप्यूटर में अपने स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर का Android वर्जन भी उपलब्ध है। इस सॉफ्टवेयर में आपको वीडियो कनवर्टर, ऑडियो रिकॉर्डिंग और YouTube से वीडियो डाउनलोड करने के ऑप्शन मिल जाएंगे। यह सॉफ्टवेयर साइज में काफी हल्का है और पुराने कंप्यूटर में भी काफी अच्छे से चलता है। अगर आपका कंप्यूटर पुराना है यानी कि पुराने प्रोसेसर और क़म रैम वाला है। तो आप इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे यह सॉफ्टवेयर हर कंप्यूटर व लैपटॉप में आसानी से काम करता है। इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें!

Icecream Computer / Laptop Screen Recorder

तीसरे नंबर पर Icecream screen recorder सॉफ्टवेयर है। यह भी काफी फेमस सॉफ्टवेयर है। इसकी मदद से आप अपने स्क्रीन को HD क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप इस सॉफ्टवेयर में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ-साथ वेबकैम के जरिए अपने आप को भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर काफी हेल्पफुल है। अगर वीडियो प्रेजेंटेशन की बात करें तो यह सॉफ्टवेयर आपके काफी काम लायक है। यह सॉफ्टवेयर फ्री में और प्रीमियम दोनों में उपलब्ध है। आप कोई भी ऑप्शन चूज कर सकते हैं। अगर यह सॉफ्टवेयर आपको अच्छा लगता है। आप इसे खरीद सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर को फ्री में डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आपको ये जानकारी कैसी लगी?

आशा करता हूं। यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। अगर आप स्क्रीन रिकॉर्डिंग सॉफ्टवेयर ढूंढ रहे हैं। तो मेरे ख्याल से इन तीनों सॉफ्टवेयर में से जो आपको अच्छा लगे उसको आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तीनों सॉफ्टवेयर काफी अच्छे हैं और इन सॉफ्टवेयर को मैं खुद यूज कर चुका हूं। इसलिए मेरा यह मानना है कि आप इन में से किसी भी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो कृपया इस नीचे कमेंट बॉक्स में हमें बताइए। अगर आपके मन में किसी भी तरह का प्रश्न है। तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर पूछिएगा। धन्यवाद

Hindi Study वेबसाइट पर आपका स्वागत है. कृपया! कमेंट बॉक्स में गलत शब्दों का उपयोग ना करें. सिर्फ ऊपर पोस्ट से संबंधित प्रश्न या फिर सुझाव को लिखें. धन्यवाद!

EmoticonEmoticon