Showing posts with label Health Tips in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Health Tips in Hindi. Show all posts

बारिश के पानी के फ़ायदे (जल चिकित्सा)

Rain water on leave.
बारिश का पानी न केवल पीने के लिए सर्वोत्तम है, बल्कि औषधीय गुणों से युक्त है। व जल में सोम रस अन्य समान रस मिलाकर पीने से व्यक्ति दीर्घायु और तेजस्वी होता है।

बारिश के पानी के फ़ायदे: जल तव्चा की कांति और शरीर के सौंदर्य में वृद्धि करता है। यह पैरों तथा आखों के सभी रोगों को दूर करता है। सभी प्रकार के रोग जल चिकित्सा द्वारा दूर किए जा सकते हैं। अथर्ववेद में कहा गया है कि जल स्वयं एक औषधि है। जलोत्पन्न हर वस्तु औषधि समान प्रभाव रखती है।

बारिश के पानी के फ़ायदे

 जल चिकित्सा से कटे व जले अंग व घाव ठीक हो जाते हैं। आधुनिक चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार जले अंगों पर शीतल जल डालना चाहिए। घावों को परिष्कृत जल से धोने पर लाभ मिलता है। पीड़ित अंग की जल चिकित्सा करने के लिए उसे शुद्ध पानी से अच्छी तरह धोएं या पानी में पीड़ित अंग को डुबो दें। पीड़ित अंग पर जल छिड़काव करें। इस प्रयोग से अंग रोग मुक्त होता है।

जल से भरे टब में नहाने से शरीर के रोगी अंग ठीक होते हैं। जल का शरीर के पीड़ित अंग पर लगातार धीमा धीमा शुभ प्रभाव होता है।

यहाँ पढ़े: About Junk Foods in Hindi - जंक फ़ूड के बारे में
अपच या अजीर्णता को ठीक करने के लिए शरीर के नाभि से जांघों तक के भाग को ताजे पानी में डुबो दें।

जल में बैठे-बैठे शरीर के इस भाग को स्वच्छ कपड़े से रगड़ें। इससे कब्ज दूर होती है। पेट की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। अवरुद्ध रक्त संचार के कारण होने वाली सभी प्रकार की बीमारियां भी दूर होती हैं। 

जल चिकित्सा

तीव्र ज्वर से पीड़ित व्यक्ति के माथे पर ठंडे पानी से भिगोया कपड़ा रखने से ज्वर तेजी से उतरता है। रोगी शीघ्र चंगा हो जाता है।

सोने से पहले पैरों के पंजे ठंडे पानी से धोने से रात को बुरे सपने नहीं आते। लिंग या योनि को ठंडे जल से धोने से
स्वप्नदोष आदि से छुटकारा मिलता है।

जो लोग रोज स्नान करते हैं, उन्हें त्वचा का रोग कम होता है।

लाल फिटकरी पर स्वच्छ जल डालकर तैयार किया। लोशन आंखों के सभी रोगों में लाभ पहुंचाता है।

रुई समान बर्फ को गुड़ में मिलाकर खाने से पेट के सभी कीड़े मर जाते हैं।

अगर किसी व्यक्ति को बिच्छू काट ले, तो पीड़ित अंग पर लगातार पानी डालें आराम मिलता है।

यहाँ पढ़े: हमें सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए?
वर्षा जल में नहाने से सभी प्रकार के त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती है। यह सौर देशों और चुभती घमौरियों को ठीक करता है।

समुद्र के खारे पानी में नहाने से त्वचा के सभी रोग ठीक होते हैं। यह रक्त संचार को दुरुस्त करता है तथा पाचन शक्ति को बढ़ाता है।

रोज कम से कम दो लीटर पानी पीने से बहुत से रोग दूर होते हैं। जल हमारे शरीर में मौजूद विपैले तत्वों को घोल लेता है तथा मूत्र व पसीने के रूप में शरीर से बाहर निकालता है। कब्ज व पेट संबंधी रोग ठीक हो जाते हैं।

पेय जल को पीने से पहले रंगीन कांच की बोतलों में रखने से रंग विशेष की मात्रा बढ़ायी जा सकती है। इस सिद्धांत का रंग चिकित्सा और सौर किरण-चिकित्सा में खूब प्रयोग होता है।

About Junk Foods in Hindi - जंक फ़ूड के बारे में

 जंक फ़ूड के बारे में (About Junk Foods)


कभी-कभी क्या होता है कि जब हम अकेले होते हैं। मतलब घर से दूर हम कहीं बाहर नौकरी कर रहे होते हैं। अक्सर होता क्या है कि हमें खाना बनाने में दिक्कत होती है या फिर हमें कोई खाना बनाने वाला नहीं मिल पाता। जिससे हम अपना खाना बनवा सके।

जंक फ़ूड से सेहत को होने वाले नुक्सान

इस वजह से हम पैकिंग फूड्स का इस्तेमाल ज्यादा करने लगते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जंक फूड शामिल है। जंग फूड का हर रोज सेवन करने से हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। जंक फूड हमारे शरीर के शुक्राणुओं की गुणवत्ता को कम करता है। इसलिए अगर जंक फूड आपके दैनिक भोजन का एक हिस्सा है। तो आप को इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत हमेशा स्वस्थ रहेगी और आप रोगों से दूर रहेंगे।

हमें सुबह के नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

अच्छी सेहत के लिए सुबह का नास्ता क्यों जरूरी है?(Why is breakfast necessary for good health?)

Healthy breakfast health tips in Hindi. What should we eat in the morning breakfast? Know in Hindi. Why is breakfast necessary for good health?

  • जैसा कि हम जानते हैं। सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी आहार होता है। जिसका सेवन करना काफी जरुरी होता है। दिन की शुरुआत एक अच्छे नाश्ते के साथ अगर की जाए तो दिन भर का काम हम पूरे मन से कर पाते हैं।

सुबह के नाश्ते में हमें क्या खाना चाहिए?(What should we eat in the morning breakfast?)

  • अगर आप सुबह के नाश्ते में रोटी, ब्रेड, दूध, अंडा या कुछ और अनाज का उपयोग करते हैं। तो कृपया इसके साथ आप दो केला जरूर खाएं। केला दिनभर आपके काम करने की उर्जा को बरकरार रखता है। और साथ में आपके दिल की बीमारियों को भी दूर रखता है। 
  • आप सुबह नाश्ते में चाहे तो दलिया भी ले सकते हैं। यह भी काफी अच्छा नाश्ता माना जाता है। इसके साथ ही अगर हो सके एक सेब जरुर खाएं। अगर आप इन चीजों का पालन करते हैं। तो आपका सेहत हमेशा ही अच्छा रहेगा।